गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में दिव्यांगता दिवस पर बुधवार को शहर के वीएम इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता यासर अरफात द्वारा दिव्यांग बच्चों और व्यक्तियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकलांगता पेंशन, सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था, दिव्यांग सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मुफ्त ई साइकिल की उपलब्धता आदि विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के अलावा शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...