बेगुसराय, जनवरी 4 -- भगवानपुर। प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए प्रखंड स्तर पर जांच शिविर आयोजित करने का आदेश असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेगूसराय के द्वारा दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए हेल्थ मैनेजर आशुतोष गांधी ने बताया कि पीएचसी भगवानपुर में यूडीआईडी कार्ड के निर्माण के लिए मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। वे 7 जनवरी को शिविर में सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक दिव्यांगता जांच कार्य सुनिश्चित करेंगे। इससे प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड बनवा सके। साथ ही उन्होंने उक्त जांच शिविर में आने वाले दिव्यांग को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति,दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो एवं आवश्यक मेडिकल दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया गया है ताकि जांच के उपरांत प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जा सके...