प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राजकीय अक्षम विद्यालय बढ़नी मोहनगंज में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को कपड़े, खेलकूद के सामान, फल और मिठाई दी गई। इसके बाद दिव्यांगों के समक्ष चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार में आयकर उपायुक्त जय प्रकाश शुक्ल ने कहा कि अष्टावक्र से लेकर सूरदास, जगतगुरु रामभद्राचार्य से लेकर सुधा चंद्रा ने अपनी विद्वता साबित किया है कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं बल्कि कुछ कर गुजरने की कुंजी है। आज भी देश में तमाम ऐसे दिव्यांग साथी हैं जो समाज में अपना अहम स्थान रखते हैं। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य और जिला कमांडेंट प्रीति शुक्ला, श्रीनारायण यादव ने विचार रखे। प्रधानाचार्य बृजेश चौधरी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। सेमिनार में अनिरूद्ध नारायण तिवारी, अमिता कुशवाहा, दिनेश मौर्य, शंकर लाल, रमेश, कमर हुसैन, नितिन पा...