बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दुकान निर्माण व संचालन हेतु सहायता योजना शुरू की गई है। 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रुपये और संचालन हेतु दस हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ यूडीआईडी कार्ड, आय व निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी विकास भवन के कक्ष संख्या 103 में जमा करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...