सिमडेगा, दिसम्बर 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा अलबर्ट एक्का स्टेडियम खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन डीसी कंचन सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में ट्राइसाइकिल रेस, सुई-धागा रेस, बच्चों की बिस्किट रेस सहित कई मनोरंजक और कौशल आधारित खेल शामिल थे। दिव्यांगजन बच्चों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को डीसी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया। मौके पर डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग दिवस मनाने का मूल उद्देश्य यही है कि शारीरिक या मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे लोग स्वयं को समाज से अलग न म...