पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की डीडी संगीता सिंह ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला दिव्यांगजन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दिव्यंग्यानों को वितरण के लिए आए उपकरण का सत्यापन करे हुए उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। उन्होंने सबसे पहले आदर्श जिला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उसके बाद एक गांव में जाकर निरीक्षण किया। उसके बाद जिला दिव्यांगजन पुनर्वास कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी उपस्थित पाए गए। उन्होंने उपस्थित निरीक्षण रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए की सभी दिव्यांगजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.