अंबेडकर नगर, नवम्बर 27 -- अम्बेडकरनगर। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस विविध कार्यक्रमों के बीच मनेगा। तीन दिसम्बर को नगर के बीएन इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल रेस, रस्साकशी प्रतियोगिता, छूकर पहचानों समेत कई अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इन कार्यक्रमों में जिले सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे प्रतिभाग करेंगे। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से प्रधानाध्यापकों व स्पेशल एजुकेटर्स को अवगत करा दिया गया है कि वे विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के साथ सुबह नौ बजे तक उपस्थिति दर्ज कराएं।

हिं...