देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंच एडिप योजना के तहत आयोजित होने वाले दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर की तैयारियों का निरीक्षण किया। शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एलिम्को कानपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 22 व 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट छड़ी, श्रवण यंत्र आदि सहायक उपकरणों के लिए लाभार्थी चिह्नित किए जाएंगे। चिन्हित लाभार्थियों की उपकरणवार सूची एलिम्को कानपुर भेजी जाएगी, जिसके आधार पर बाद में जनपद में उपकरण आएंगे जिसका ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि इस शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.