बहराइच, जनवरी 27 -- बहराइच। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने बताया कि दिव्यांगजन के सर्वांगीण पुनर्वासन के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अंतर्गत अर्ली इण्टरवेंशन सेन्टर, डे केयर सेन्टर/प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर, हाईस्कूल स्तर तक के विशेष विद्यालयों के संचालन, कौशल विकास, पाठ्य सामग्री विकास एवं पुस्तकालयों का संचालन के लिए स्वैच्छिक संगठनों को सहायता अनुदान देने की व्यवस्था है। पंजीकृत स्वैच्छिक संगठन वेबसाइट यूपीएचडब्लूडी डाट जीओवी डाट इन योजना से सम्बन्धित कार्यकारी आदेश/दिशा निर्देश व आवेदन पत्र डाउनलोड भरे हुए आवेदन पत्र 30 जनवरी तक 2 प्रतियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी बहराइच के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.