देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान उमानगर द्वारा दूसरे दिन भी जीआईसी में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों, कलाकृतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रदर्शनी का समापन उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, गोरखपुर मंडल अनूप कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शनी में कुल 12 स्टॉल लगाए गए, जिनमें दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, सजावटी वस्तुएं एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिव्यांगजनों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। उन्होंने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला सेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.