बलिया, सितम्बर 12 -- बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में जिले के पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। इस कैंप में सीआरसी गोरखपुर से मनोचिकित्सक डॉ राजेश कुमार एवं सीएमओ कार्यालय की मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से कुल 150 बच्चों का परीक्षण किया। इसमें 98 मानसिक एवं 21 अस्थि एवं दृष्टि बाधित बच्चों का प्रमाणपत्र जारी किया गया। इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर्स जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, किरणकांत कौल आदि थे। संचालन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ओपी सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.