मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को सहायक उपकरण का वितरण किया गया। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के तहत सिटी ब्लाक के अमोई स्थित मिनी डायट और पीएमश्री राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में दिव्यांग बच्चों का खेलकूद, चित्रकला, कुर्सी दौड़, रस्साकसी आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर जता दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन में विश्य दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.