मोतिहारी, दिसम्बर 30 -- पताही। दर्जनों दिव्यांग जन मंगलवार को पताही प्रखंड परिसर पहुंच पताही बीडीओ उदय कुमार को अपनी समस्या सुनाई। दिव्यांगजनों ने मुख्य रूप से कड़ाके की ठंड में कंबल की मांग, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने, वंचित दिव्यांगजन को पेंशन का लाभ देने आदि मांग की। इसे बीडीओ उदय कुमार ने गंभीरता से सुना और उनके सभी सवालों का बहुत ही शालीनता से जवाब दिया। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड स्तर की कोई भी समस्या हो तो उनका निष्पादन किया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि कंबल प्रखंड में उपलब्ध नहीं है। बल्कि अंचल को उपलब्ध हुआ है, उनके द्वारा ही इसका वितरण सुनिश्चित किया जायेगा। अन्य समस्याओं का निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर कमोद पटेल, लालबावू साह सहित दर्जनों दिव्यांगजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...