महाराजगंज, जून 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिव्यांगजन सशक्तिकरण को लेकर जिले में 3 जून से 19 जून तक सभी विकासखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण, परीक्षण व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण अनुभाग के आदेश पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। सभी ब्लाक में शिविर के लिए बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीडीओ अनुराज जैन ने बैठक कर दिशा निर्देश जारी किया। सीडीओ ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, प्रेरणा योजना, दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा नामांकन एवं विशेष प्रमाण पत्र प्रदान करना है। प्रत्येक विकासखंड में शिविर सुबह 11 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.