बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में शनिवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष जॉब कैंप लगेगा। इसमें एलआईसी, डी मार्ट समेत आठ कंपनी के प्रतिनिधि 106 दिव्यांग युवाओं का चयन करेंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कस ने कहा कि इसमें आठवीं पास 18 से 50 साल तक के दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं। वहीं प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे 25 युवाओं को स्टडी किट भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को बिहारशरीफ, पटना, अहमदाबाद में काम करना पड़ेगा। इस कैंप में दिव्यांगजन सभी तरह के प्रमाण पत्र लेकर सुबह सवा 10 बजे तक श्रम संयुक्त भवन पहुंच जाएं। इसमें फ्लिपकार्ट, संचिता इंटरप्राइजेज, एचडीएफसी फाइनेंस, बीपीसीएल समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.