लातेहार, फरवरी 6 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआइडी) कार्ड निर्माण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं यूडी आइडी कार्ड निर्माण से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उन्हें यूडी आइडी कार्ड के महत्व एवं इससे मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूडी आइडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके...