दरभंगा, दिसम्बर 3 -- दरभंगा। समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन साहनी की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के सम्मान, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से कई दिव्यांगजन, उनके परिजन, समाजसेवी तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री सहनी ने दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत सहायक उपकरणों एवं प्रोत्साहन राशि का वितरण करते हुए उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। इस मौके पर सामग्रियों एवं पुरस्कारों का वितरण किया गया। 55 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 15 सामान्य उपकरण (सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी आदि), निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.