मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- शासन स्तर से दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के लिए करीब 48.41 लाख रुपए का बजट जारी हुआ है। जनपद को धनराशि दो किश्तों में शासन स्तर से मिली है। इस धनराशि से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए जाएगे। इसके लिए नौ विकास खंडों में कैम्प लगाकर लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण आदि देने के लिए शासन स्तर से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को करीब 48.41 लाख का बजट मिला है। प्रथम चरण में 25.32 लाख और द्वितीय चरण में 21.08 लाख रुपए मिले है। इस धनराशि से दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण खरीदे जाने है। इसके बाद लाभार्थियों को चयन करते हुए उन्हें दिए जाएगे। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा नौ विकास खंडों में कैम्प लगाए जाएगे। 11 फरवरी को विकास खंड सदर, 1...