वाराणसी, सितम्बर 28 -- रोहनिया, संवाद। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने शनिवार को 325 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और आईडी किट, स्मार्ट केन, हियरिंग एड, ब्रेलकिट आदि सहायक उपकरण वितरित किए। खुशीपुर स्थित अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान व बचपन डे केयर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा भगवान की पूजा से बढ़कर है। उन्होंने 20 लाभार्थियों को शादी विवाह, दिव्यांग पेंशन, दुकान संचालन योजना का स्वीकृति पत्र भी बांटा। सेंटर के प्रभारी और समन्यवक रमेश सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर उपनिदेशक सतेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रामप्रकाश सिंह, सीआरसी निदेशक आशीष कुमार झा, मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, अजय कुमार सिंह, मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.