बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की ओर से मालवीय आवास पर बैठक की गई। जिसमें डीएम के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा है। इसमें कहा कि दिव्यागंजनो की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए। दिव्यांगों को मोटर चालित रिक्शा निशुल्क बांटे जाएं। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का बिजली बिल माफ किया जाए। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द सिंह ने कहा कि थाना पुलिस आये दिन परेशान किया जा रहा है और फर्जी तरीके से उन पर मुकदमे लिखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। दिव्यांगों की पेंशन छह हजार प्रति महीना की जाए। जिन दिव्यांगजनों की पेंशन समय से नहीं आ रही है जिसके कारण दिव्यांगजन परेशान है समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। राजेश कुमार बागरे, पप्पू, रमेश सिंद, सोमदेव, राजपाल, ललितकुमार,अरविंद , रजनीश, आशा...