फरीदाबाद, सितम्बर 15 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड में दो अक्तूबर से हम परिवारों को जोड़ते हैं थीम पर शुरू होने वाले दिवाली मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। मेले की ओर पर्यटकों को ध्यान आकर्षित करने के लिए कलर्ड जोन बनाए जा रहे हैं। मेले में बिकने वाली प्रत्येक वस्तु निर्धारित कलर जोन में ही मिलेगी। इससे पर्यटकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी। पर्यटकों को भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। दिवाली मेले के आयोजन का मुख्य उत्सव और मनोरंजन प्रदान करने के साथ स्थानीय व्यापार, कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराना भी है। मेला परिसर में कुल छह जोन बनाए जाएंगे। प्रत्येक जोन का एक रंग निर्धारित होगा। पीला रंग खाद्य वस्तुओं का, बैंगनी रंग परिधानों का होगा। इसी प्रकार अन्य जोन का रंग होगा। जल्द ही सभी जोनों के रंग निर्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.