अमरोहा, अक्टूबर 19 -- अमरोहा। दीपावली के चलते रोडवेज की बसों में भीड़ रही। बसों के इंतजार में यात्रियों को इधर उधर भटकते हुए देखा गया। सीट को लेकर मारामारी रही। शनिवार से दीपावली का अवकाश शुरू हो गया है। दूरदराज के क्षेत्रों में पढ़ाई व नौकरी पेशा करने वाले व्यक्ति अपने घरों को निकलने लगे हैं। जिसके चलते रोडवेज की बसों में भीड़ देखी गई। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर परिवहन निगम ने डिपो की सभी बसों को ऑन रोड कर दिया है। जिन मार्गो पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है उन मार्गो पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। 18 अक्टूबर से प्रोत्साहन स्कीम शुरू हो गई है। तीस अक्टूबर तक जारी रहेगी। तीस अक्टूबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन व बढ़े हुए चक्कर जारी रहेंगे। रोशनी का पर्व दिवाली सोमवार को धूमधाम से मनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.