नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी में हरित पटाखे (ग्रीन क्रेकर्स) चलाने की अनुमति देने की मांग करेगी। इसके लिए सरकार कोर्ट में लिखित रूप से अपना पक्ष रखेगी। इसमें कहा जाएगा दीपावली भारतीय सांस्कृति का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है। इसलिए जन-भागीदारी व सरकारी नियमों का पालन करते हुए प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग को अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है त्योहार के दौरान, ग्रीन पटाखों को दिल्ली में चलाने की अनुमति दी जाए। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण पर प्रभावी रोक और पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देती है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.