अयोध्या, अक्टूबर 14 -- अयोध्या। दीपावली पर्व को लेकर एक सामाजिक संगठन की ओर से दीवाली गरीबों वाली अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समजा के कमजोर वर्ग के जुड़े लोगों को राशन आदि दिया गया। उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने बताया कि सुमित्रा सेवा संस्थान तथा माधव फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंध विद्यालय के बच्चों,गरीब साधु-सन्यासी,दलित और मलिन बस्ती के निवासियों को पैकेट का वितरण किया गया। पैकेट में राशन के अलावा डीप पर्व से संबंधित सामान प्रदान किया गया है। इस अवसर पर मिश्रीलाल गुप्ता,पियारे यादव,मनोज कुमार,विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...