अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर , संवाददाता। मनरेगा में जिला, ब्लाक और गांव तक में तैनात कार्मिकों की दिवाली के बाद अब होली भी फीकी रही। कारण यह कि पांच से आठ माह तक कार्मिकों का बकाया मानदेय नहीं मिला है। हालांकि कार्मिकों क़ो होली के पहले बकाया मानदेय मिल जाने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन दिवाली की तरह इस बार भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वहीं जिम्मेदारों द्वारा बकाया मानदेय न मिलने का कारण बजट प्राप्त न होना बताया जा रहा है। ब्लॉको में जॉबकार्ड धारक मनरेगा मजदूरों को काम दिलाने वाले रोजगार सेवकों से लेकर विभाग में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक नरेगा, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रत्येक ब्लॉको में औसतन पांच, कुल 644 तैनात टीए का पिछले पांच से आठ माह से मानदेय रूका है। प्रशासनिक मद में जैसे ही भारत सरकार की तरफ से बजट जारी किया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.