बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- अगर आज आप दिवाली के त्यौहार पर मिठाईयां खरीद रहे हैं तो कृपया सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो दुकानदार आपको मिलावटी नकली मावे की मिठाई दे दें और उसको खाते ही आपकी तबीयत खराब हो जाए। दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावटखोरों ने भी अपनी तैयारीयां शुरू कर दी हैं। दिवाली के त्यौहार की मिठास मिठाई से ही शुरू होती है, लेकिन मिलावटी व घटिया गुणवत्ता से तैयार की गईं मिठाई न केवल स्वाद को बिगाड़ रही हैं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। हालांकि दिवाली के त्योहार के मद्देनजर प्रदेश के खाद्य आयुक्त राजेश कुमार ने मिलावटी मिठाईयों की बिक्री पर अंकुश लगाने को अभियान चलाने का आदेश सभी जिलाधिकारियों को दिया है। इसी क्रम में बुलंदशहर में जांच के लिए डीएम श्रुति ने कई टीमों का गठन के करने के निर्देश विभागीय अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.