सहरसा, फरवरी 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। अमृत प्रोजेक्ट के तहत दिवारी स्थान में संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में एक भव्य सफाई अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम जल स्रोतों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया गया।कार्यक्रम के दौरान मिशन के सेवादारों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाया तथा प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उचित निस्तारण की व्यवस्था किया।अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाना था।अभियान का नेतृत्व कर रहे संयोजक जय किशोर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ जल ही स्वस्थ जीवन का आधार है।यदि हम अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे तो समाज में बीमारियों की रोकथाम संभव होगी।सभी ने...