देहरादून, दिसम्बर 1 -- उत्तराखंड क्रांति दल(उक्रांद) की ओर से वरिष्ठ राज्य आंदोलकारी दिवाकर भट्ट की स्मृति में सोमवार से श्रद्धांजलि यात्रा शुरू की गई है। देहरादून में दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने बताया कि यात्रा विभिन्न पड़ावों पर रुकते हुए प्रदेशभर के लोगों को दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि देने व नमन करने का अवसर देगी। प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों और आम जनता द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। पहले दिन यात्रा रुद्रप्रयाग पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में अलग-अलग यात्रा निकाली जाएगी। दल ने कहा कि भट्ट का योगदान प्रदेश की धड़कनों में बसता है और उनकी अंतिम यात्रा पूरे उत्तराखंड में सम्मानित ढंग से संपन्न होनी चाहिए थी। श्रद्धांजलि या...