देहरादून, नवम्बर 26 -- देहरादून। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती तथा दल के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व काबिना मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक जताया। हरिद्वार में अंतिम संस्कार के दौरान उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती,दल के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दल के सभी सदस्यों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...