रांची, सितम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के दो स्वयंसेवक डोरंडा कॉलेज के दिवाकर आनंद और रांची वीमेंस कॉलेज की दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इनके समाजसेवा कार्य, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस उच्च सम्मान से नवाजने का निर्णय लिया है। यह पहली बार है जब एक ही विश्वविद्यालय से दो स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है। देशभर से चुने गए 30 स्वयंसेवकों में से इनका चयन हुआ है। दिवाकर आनंद ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ग्रामीण साक्षरता अभियान, नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर के आयोजन, स्वास्थ्य जागरुकता रैली, पर्यावरण जागरुकता और सामाजिक समरसता के लिए अनेक गतिविधियों में उल्लेखनीय योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.