जहानाबाद, फरवरी 20 -- जहानाबाद। जिलाधिकारी के आवासीय कार्यालय में प्रतिनियुक्ति होमगार्ड सत्येंद्र शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। वे परस विगहा थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के निवासी थे और वर्तमान में डीएम आवासीय कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर थे। उनके निधन पर पुलिसकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में लाया गया जहां डीएसपी रक्षित और बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा सहित कई पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार दिवंगत सत्येंद्र शर्मा के परिवार के साथ हैं। फोटो- 20 फरवरी जेहाना- 19 कैप्शन- शहर स्थित होमगार्ड जवान के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते अधिकारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...