आरा, मई 19 -- आरा। भोजपुर पुलिस की ओर से बीसैप के दिवंगत हवलदार देवेंद्र पासवान को श्रद्धांजलि और शोक सलामी दी गई। नवीन पुलिस केंद्र में सोमवार की सुबह एसपी राज और एएसपी परिचय कुमार सहित अन्य अधिकारियों की ओर से दिवंगत हवलदार को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बता दें कि आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर रविवार की शाम कसाप गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाजार जा रहे बीसैप 18 के हवलदार देवेंद्र पासवान को कुचल दिया था। हवलदार देवेंद्र पासवान मधुबनी के फूल परास थाना क्षेत्र के बेल मोहन गांव निवासी अस्सी लाल पासवान के पुत्र थे। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी और थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.