खगडि़या, फरवरी 21 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत कैथी निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान हरि ओम कुमार का भूटान बोर्डर पर ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक घर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार घर के पास ही किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र हर्ष राज ने दिया। उनका पार्थिव शरीर एसएसबी के जवानों द्वारा सजायी गाड़ी से आया। मुखिया शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने गोगरी प्रखंड अन्तर्गत गौछारी गांव के निकट से उनके पार्थिव शरीर के साथ श्रद्धांजलि देते हुए आए। इस दौरान भारत माता की जयकारे खूब लगे। मुखिया शशि भूषण कुमार ने बताया कि दिवंगत सेना के जवान हरिओम कुमार कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.