जहानाबाद, जनवरी 3 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार के कद्दावर नेता रहे दिवंगत सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह 5 जनवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मनाई जाएगी। इस समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सुशील मोदी की जयंती में चलने का लोगों से आह्वान किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि भाजपा ने इस स्मृति समारोह का उद्देश्य उनके विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र और राज्य के प्रति उनके अमूल्य योगदान तथा जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को श्रद्धा पूर्वक याद करना है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अरवल से भाजपा जिला महामंत्री संजीव कुमार, जितेश सिंह, सं...