जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर संवाददाता रांची में बुंडू के पास भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली शिक्षिका इकबाल कौर डॉली का रविवार को रांची में अंतिम संस्कार किया गया। प्रधान भगवान सिंह की अगुवाई में सीजीपीसी के प्रतिनिधियों ने शव यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह छिन्दे और नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने दुर्घटना वाले दिन शनिवार को भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल मनमोहन सिंह की हालत खतरे से बाहर है, जबकि एक और घायल सुखदीप सिंह को छुट्टी दे दी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.