पीलीभीत, नवम्बर 15 -- पीलीभीत। बीसलपुर के दिवंगत शिक्षक के परिवार को नवंबर माह में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। सहयोग की श्रृंखला में जिले के लिए यह पांचवां सहयोग है। गुरुवार को टीएससीटी की जिला टीम ने दिवंगत शिक्षक के परिवार से मिलकर स्थलीय निरीक्षण किया। बीसलपुर के कम्पोजिट स्कूल बख्तावरलाल में तैनात शिक्षक फुरकान अली का पांच जनवरी 2025 को निधन हो गया था। वे 23 नवंबर 2023 से टीएससीटी से जुड़कर प्रदेश के दिवंगत शिक्षकों के परिवारों का आर्थिक सहयोग कर रहे थे। जिला मीडिया प्रभारी फुरकान हाशमी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य के निर्देश पर जिला संयोजक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रवक्ता नरेश पाल गंगवार, जिला सह संयोजक मनोज कुमार मौर्य, भानु प्रताप सिंह, अतुल कुमार, जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम स...