मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- टीएससीटी संगठन के सदस्यों ने दिवगंत शिक्षकों के घर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। परिजनों को ढांढ़स बंधाया और आर्थिक मदद के लिए जरूरी दस्तावेज प्राप्त किए। 23 दिसंबर 2024 को शिक्षक मनोज कुमार व 27 जनवरी 2025 को शिक्षक शैलेश कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया था। शिक्षक मनोज कुमार कंपोजिट विद्यालय सोवनपुर व शिक्षक शैलेश कुमार प्राथमिक विद्यालय नगला परम में तैनात थे। टीचर सेल्फ केयर टीम शिक्षकों की एक ऐसी संस्था है जो दिवंगत शिक्षक के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करती है। अब तक संस्था 456 दिवंगत शिक्षकों के परिवार को 188 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.