बरेली, जनवरी 11 -- केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को बरेली आए। यहां वह फरीदपुर से दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के घर गए। वहां शोकाकुल परिजनों को ढांढस बधाया और कहा कि दुख के इस समय में वह उनके साथ हैं। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। जितिन प्रसाद ने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल बहुत ही कुशल एवं संघर्षशील व्यक्तित्व वाले नेता था। उनके आकस्मिक निधन से भाजपा पार्टी एवं हम सबको अपूर्ण क्षति हुई है। उन्होंने कुछ देर तक परिवार के साथ बैठकर उनकी स्मृतियों को साझा किया। मालूम हो कि फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफसर डॉ. श्याम बिहारी लाल की मौत दो जनवरी को हार्ट अटैक से हो गई थी। शनिवार को शोक संतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे जितिन प्रसाद के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, गुलशन आनंद, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.