फतेहपुर, फरवरी 22 -- फतेहपुर। मानवता परिवार के सदस्यों ने दिवंगत लेखपाल महेंद्र प्रताप की नॉमिनी उर्मिला देवी को तीन लाख 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि करीब 15 सौ सक्रिय सदस्यों के सहयोग से जुटाई गई और सीधे नॉमिनी के खाते में भेजी गई। रियाज कॉलोनी, वर्मा चौराहा निवासी लेखपाल महेंद्र प्रताप के आकस्मिक निधन के बाद संगठन ने तत्परता दिखाते हुए मदद पहुंचाई। संस्था के नियमों के अनुसार 90 दिन से अधिक सदस्यता रखने वाले सदस्य की मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सहयोग दिया जाता है। दुर्घटना की स्थिति में एक लाख रुपये तथा गंभीर बीमारी या दुर्घटना में दस लाख रुपये तक सहायता का प्रावधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.