आदित्यपुर, जनवरी 26 -- चांडिल,संवाददाता। एनएच-18 (पितकी-घोड़ानेगी बाइपास सड़क) स्थित भालुकोचा चौक पर ईचागढ़ के राजा रहे स्व.शत्रुघ्न आदित्यदेव के नाम पर चौक का नामकरण किया गया। विभिन्न समाज के लोगों की मौजूदगी में रविवार को चौक पर संबंधित बोर्ड लगाया गया। राजा शत्रुघ्न आदित्यदेव के पोते प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने बताया कि जल्द ही भालूकोचा मोड़ पर राजा की आदमकद मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरूप सिंह, उदय आदित्यदेव, राजेश सिंह, वरुण शेखर सिंह, प्रबोध आदित्यदेव, आशुतोष शेखर, घनश्याम सिंहदेव, पुरुषोत्तम सिंह, अभिषेक आदित्यदेव, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...