नैनीताल, सितम्बर 27 -- नैनीताल। नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग पर बीती 20 अगस्त को हुए सड़क हादसे में रमेश चंद्र आर्या के असामयिक निधन के बाद नैनीताल छावनी प्रशासन एवं छावनी बाजार की ओर से दिवंगत के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि दिवंगत की पत्नी पिंकी आर्या को आर्थिक सहायता स्वरूप 85 हजार की नगद धनराशि भेंट की गई है। यह सहयोग छावनी के सभासद बहादुर सिंह रौतेला, कर्मचारी अपेक्षा बिष्ट, अजीत कुमार, वीरेंद्र सिंह, दीप चंद्र पाठक एवं पान सिंह की ओर से प्रदान किया गया। नैनीताल छावनी प्रशासन ने आर्या के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.