रांची, जनवरी 9 -- खूंटी, संवाददाता। सांसद कालीचरण मुंडा एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने शुक्रवार को हुटार के चलागी में दिवंगत पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सोमा मुंडा की हत्या एक दुखद और निंदनीय घटना है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया जाएगा। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। इसके बाद दोनों नेता डोडमा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल फादर जोनसन भेंगरा का हालच...