नैनीताल, अप्रैल 24 -- नैनीताल। कोरोना काल में दिवंगत पत्रकार स्व. प्रशांत दीक्षित की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को नैनीताल में पत्रकारों ने बीडी पांडे जिला अस्पताल में फल और जूस वितरण कर भर्ती मरीजों का हाल जाना। उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद अस्पताल सभागार में स्व. दीक्षित को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके अलावा कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। यहां पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल, एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फ़ौजी, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, पंकज कुमार, एसएस इमाम, गणेश कांडपाल, अजमल हुसैन, रितेश सागर, सुरेश कांडपाल, आकांक्षी माडमी, सुमन, शैलजा सक्सेना, अंकिता मेहरा, किरण दीक्षित, सिस्टर ऋतू डेविड, जितेश कुमार आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.