औरंगाबाद, दिसम्बर 1 -- ओबरा प्रखंड के दिवंगत पत्रकार बबलू पासवान की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके गांव विषणपुरा में उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा और अरवल विधायक मनोज शर्मा शामिल हुए। लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान और संचालन बिजेंद्र पासवान ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में बबलू पासवान का निधन हो गया था। वे पत्रकार होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। उन्होंने सैकड़ों लोगों को रक्तदान कर जीवन बचाने का काम किया। समाज को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक ने कहा कि निधन के समय ही यह घोषणा की गई थी कि उनके गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.