गिरडीह, अप्रैल 16 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन दिवंगत पंचायत सचिव को श्रद्धांजलि दी गई। बीडीओ कुमार बंधु कच्छप के नेतृत्व में उपस्थित कर्मियों व आमलोगों ने दो मिनट का मौन रखकर असको पंचायत के पंचायत सचिव मोहन तुरी के निधन पर शोक जताया। इसके साथ ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया। इस संबंध में बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने बताया कि पंचायत सचिव मोहन तुरी व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन से प्रखंड कार्यालय परिवार में शोक की लहर है। मौके पर बीपीओ रागिब हसन, एमओ कमला सिंह, बीपीआरओ राधेश्याम राणा, कल्याण पदाधिकारी ब्रह्मदेव पासवान, कनीय अभियंता कृष्ण मुरारी पप्पू, सहित बसंत राय, विनोद पासवान, केदार रविदास, अरुण यादव, शशिकांत कुमार, बासुदेव वर्मा, अभिषेक माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.