अंबेडकर नगर, मई 31 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने शिक्षा क्षेत्र रामनगर एवं बसखारी के दो दिवंगत अध्यापकों के आश्रितों को लगभग एक करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान किया। दिवगंत शिक्षक टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्य थे। शिक्षक टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक लालचंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर बीते 11 मई को रामनगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हथिनालाला पर तैनात शिक्षक नितिन उपाध्याय निवासी सिपाह रोड रामनगर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर ब्लॉक बसखारी में तैनात शिक्षक लालजी यादव निवासी ग्राम केशवपुर बरियावन के घरों पर जाकर जिला टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। संगठन के प्रदेश भर के सदस्यों ने यूपीआई के जरिए दिवंगत अध्यापकों के नॉमिनी के खाते में धनराशि भेजी। संगठन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.