चित्रकूट, फरवरी 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी-मानिकपुर मार्ग में काली घाटी पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा को महकमे के अधिकारियों ने शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों की आंखें नम रही। पुलिस लाइन में तैनात रहे दरोगा गफूर खां की गुरुवार की शाम मानिकपुर जाते समय काली घाटी में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। वह मूल रुप से हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के गोसियारी के रहने वाले थे। उनको आगामी आठ महीने बाद सेवानिवृत्त होना था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर लाया गया। यहां एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक आरटीसी शिवमूरत यादव, पीआरओ पंकज तिवारी आदि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.