गंगापार, दिसम्बर 8 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी कमिश्नरेट के थाना कपसेटी में तैनात 58 वर्षीय दरोगा नवल सिंह मेजा थाना क्षेत्र के सिकटी गांव निवासी थे। जिनका इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिवंगत दरोगा 3 दिसंबर से ही तबियत खराब होने के कारण अवकाश पर घर आए थे। पांच दिसंबर को तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए प्रयागराज शहर और उसके बाद लखनऊ स्थित मेदांता सुपर स्पेशयलिटी सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर छह दिसंबर रविवार को सुबह उनका देहांत हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार की देर शाम पैतृक निवास सिकटी पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। अचानक हुई मौत से पत्नी रामरती और बेटे अमित सिंह और बेटियों आरती, अदिति का रोते बिलखते बुरा हाल हो...