अररिया, फरवरी 3 -- अररिया,निज संवाददाता सदर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ जितेन्द्र प्रसाद व उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से चिकित्सकों में शोक की लहर है।रेडक्रॉस भवन में रविवार को शोक सभा का आयोजन कर आइएमए की ओर से दिवंगत डाक्टर जितेन्द्र प्रसाद व उनकी पत्नी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।चिकित्सकों ने डाक्टर को याद कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आइएमए के सचिव डॉ. सुदर्शन झा ने कहा कि डॉ जितेन्द्र प्रसाद अररिया के प्रसिद्ध सर्जन थे और उन्होंने हजारों लोगों का सफल ऑपरेशन कर जान बचाने का काम किया था।वे मरीजों से जिस तरह वे आत्मीय संबंध बना लेते थे। उनकी इस खूबी को सीखने की जरूरत है। उनका जाना अररिया चिकित्सा जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।आइएमए के अध्यक्ष डा. मोइज ने कहा कि उनके निधन से हर कोई मर्माहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.