बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- दिवंगत के परिजन को शिक्षकों ने की मदद फोटो : बिन्द टीचर : बिन्द में बुधवार को दिवंगत शिक्षक के परिजन को सहायता राशि प्रदान करते बीईओ दिलीप कुमार व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के मोहद्दीपुर स्कूल में बुधवार को शिक्षकों ने बैठक की। शिक्षकों ने दिवंगत साथी नृपेन्द्र कुमार शर्मा के परिवार की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया। दिवंगत शिक्षक प्राथमिक विद्यालय महिमा बिगहा में पदस्थापित थे। शिक्षक की मौत के बाद शिक्षक संघ ने एक लाख 25 हजार की राशि एकत्रित कर मृतक शिक्षक के आश्रित को सौंपी। बीईओ दिलीप कुमार ने अपनी ओर से 11 सौ रुपये दिये। मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत सिंह कांत, जिला कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, प्रखण्ड सचिव धर्मवीर कुमार, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष आनंद, वीरेश कुमार, रविकांत गुप्ता, अमरजीत कुमार, पवन कुम...